आशिहारा जिला कराटे चैंपियनशिप संपन्न

दीपक मिश्रा 

आशिहारा जिला कराटे चैंपियनशिप संपन्न
खेल शारीरिक और बौद्धिक क्षमताओं को विकसित करते हैं-अमित कुमार चौधरी
हरिद्वार, 20 जुलाई। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के तत्वावधान में भेल स्थित शिवडेल स्कूल में आयोजित आशिहारा जिला कराटे चैंपियनशिप संपन्न हो गयी। प्रतियोगिता का शुभारंभ शिवडेल स्कूल भेल व जगजीतपुर के अध्यक्ष स्वामी शरदपुरी, प्रधानाचार्य अरविंद बंसल, पुनीत श्रीवास्तव, अभिनव शर्मा, हिमानी शर्मा, ऋषिकेश की पार्षद तनु तवरिया, शिहान पंकज कुमार साहनी तथा आशिहारा के सदस्य श्वेता सुमन चौधरी, राजमती देवी, संजय शर्मा, संदीप पाठक, दिनेश पाली, किशोर, दुर्गावती देवी, जयप्रकाश शर्मा एवं सुनील कुमार मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।एसोसिएशन के उत्तराखंड चीफ शिहान अमित कुमार चौधरी ने बताया कि चैंपियनशिप में जनपद के लगभग 125 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपने परिवार, विद्यालय और जनपद हरिद्वार का नाम रोशन किया। रेफरी निहाल शर्मा, हर्षित कुमार पाली, कुलश्रेष्ठ, गौरव सैनी, श्रेयसी भारद्वाज, लक्ष्य वर्धन, मनीष, नदीम, कलीम अहमद, यश पाठक, प्रणेश मौर्य, अनुराग ठाकुर एवं अभिराज सोनीवाल ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में योगदान किया। प्रतियोगिता के समापन पर स्पोर्ट्स टीचर राहुल चंद्रे, प्रीति राठी एवं रजत यादव ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। शिहान अमित कुमार चौधरी ने सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और खिलाड़ियों, अभिभावकों, कोच एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि खेल शारीरिक और बौद्धिक क्षमताओं को विकसित करते हैं। कराटे मिक्स मार्शल आर्ट आत्मरक्षा के साथ शरीर को फिट रखने का भी सशक्त माध्यम है। विशेष रूप से बालिकाओं के लिए कराटे बहुत जरूरी है ताकि वे अपनी रक्षा स्वयं कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *