चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड जनपद हरिद्वार ने किया नवनियुक्त प्रमुख अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का स्वागत।

दीपक मिश्रा 

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड जनपद हरिद्वार ने किया नवनियुक्त प्रमुख अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का स्वागत।
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड जनपद शाखा ने जिला चिकित्सालय के नवनियुक प्रमुख अधीक्षक डा राजेश कुमार गुप्ता एवं राजकीय उप मेला चिकित्सालय हरिद्वार के नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को बुके देकर स्वागत के बधाई और शुभकामनाएं दी।
डा राजेश कुमार गुप्ता प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय एवं डा शशिकांत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि कर्मचारियों की जो भी जरूरत और न्यायोचित मांग होगी उन्हें पूरा किया जाएगा किंतु हमें साथ ही कर्मचारियों से भी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की अपेक्षा होगी।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र तेश्वर जिला मंत्री राकेश भंवर कहा कि कर्मचारियों को आपसे बहुत अपेक्षाएं है और कर्मचारी भी आपके आदेश का पालन अक्षरत करेंगे हमें विश्वास है कि आपके नेतृत्व में जिला चिकित्सालय हरिद्वार और राजकीय उप मेला चिकित्सालय हरिद्वार उत्तरोत्तर प्रगति करेंगे।
स्वागत सम्मान करने वालों में दिनेश लखेडा, राजेंद्र तेश्वर, राकेश भंवर, मूलचंद चौधरी, नाथी राम, अकलीम अंसारी, वर्णिक चौधरी, सतीश ठाकुर, धीरेंद्र सिंह, इत्यादि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *