महंगाई बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार नही उठा रही कोई कदम-आलोक शर्मा

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार, 26 अगस्त। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि केंद्र सरकार की लचर प्रणाली के चलते 94 हजार स्कूल बंद हो चुके हैं। 9 करोड़ युवा शिक्षा रोजगार से बाहर हो चुके हैं। बढती महंगाई गरीब तबके के लिए आर्थिक परेशानी का कारण बनी हुई है। बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ना सरकार की गलत नीतियों को दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई बेरोजगारी को दूर करने के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। जन सरोकारों से सरकार का कोई लेना देना नहीं है। खाद्यपदार्थ मे बेतहाशा मूल्य वृद्धि से महिलाएं परेशान हैं। रसोई चलाना भी मुश्किल हो गया है। जनता को बहकाया जा रहा है। प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस ओबीसी विभाग के ग्रामीण जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा ने चार विधानसभा अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंप कर कमान सौंपी हैं। जिनमें रानीपुर से नंदलाल यादव, ज्वालापुर ग्रामीण से मुसर्रत अली, हरिद्वार ग्रामीण से विनोद कश्यप व लक्सर से विकास सैनी शामिल हैं। ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी जिम्मेदारी दी जाएगी। ओबीसी वर्ग के लोगों को जोड़ने का काम बड़े पैमाने पर किया जाएगा। गांव गांव जाकर ओबीसी समाज की बैठकें आयोजित की जाएंगी। मनोज सैनी ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों का सम्मान करती है। प्रेसवार्ता में सोम त्यागी, जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, अक्षय नागपाल, अमित, विनोद कश्यप, नंदलाल यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *