खेल शरीर ऊर्जा के स्वरूप मे बदलाव करके जीवन को रचनात्मक एवं क्रियात्मक बनाने का सक्रिय माध्यम है।

दीपक मिश्रा 

 

हरिद्वार-5 अक्टूबर व्यक्ति के जीवन मे खेल ऊर्जा का मुख्य केन्द्र है। खेल शरीर ऊर्जा के स्वरूप मे बदलाव करके जीवन को रचनात्मक एवं क्रियात्मक बनाने का सक्रिय माध्यम है। गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग मे विश्वविद्यालय स्तर की राष्ट्रीय कब्डडी प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए गुरूकुल कब्डडी टीम का चयन दयानंद स्टेडियम के इन्डोर हॉल मे किया गया। टीम संयोजक सुनील कुमार के निर्देशन तथा चयन प्रक्रिया मे विश्वविद्यालय के सात संकायों मे अध्ययनरत कब्डडी खिलाडियों ने चयन प्रक्रिया मे भाग लिया। विभाग प्रभारी डॉ0 अजय मलिक ने चयन समिति के सदस्यों का स्वागत किया। चयन समिति के सदस्य डॉ0 विपुल भटट ने कहॉ कि खेल अनुशासन एवं सदभाव पैदा करता है। जो जीवन मे कठिन रास्ता पर चलते समय एक प्रेरक का काम करता है। डॉ0 धर्मेन्द्र बालियान ने कहॉ इस प्रकार के आयोजनों से खेल तथा खिलाडी के सम्बंध को मजबूती मिलती है। चयन समिति ने तुषार राठी, आयुष, पंकज शर्मा, रिषभ पुंडीर, दीपांशु बालियान, सत्यम तोमर, रितिक कुमार, रोहित, अर्जुन मान, वरूण राणा, आर्य जटराणा, हार्दिक राठी, ईशांक चौधरी, अर्जुन कुमार पंवार, तनिष्क कुमार, विपुल कुमार सहित 16 सम्भावित खिलाडियों का चयन किया गया। अभ्यास एवं प्रदर्शन के आधार पर 12 सदस्य टीम आगामी 19 अक्टूबर से गुरू काशी विश्वविद्यालय, तलबंडी, पंजाब मे गुरूकुल कांगडी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। कार्यक्रम मे डॉ0 शिवकुमार चौहान, सुनील कुमार, दुष्यन्त सिंह राणा, अश्वनी कुमार, सुरेन्द्र सिंह मुनेश, कुलदीप, राजेन्द्र सिंह तथा शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों सहित संकायों के छात्र उपस्थित रहे। मैचों का संचालन मनोज मलिक विशाल, शुभम, अर्जुन सिंह तथा निपुन पंवार आदि ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *