दीपक मिश्रा
हरिद्वार/ कृष्णा नगर रामलीला कमेटी द्वारा राम बारात और राम सीता विवाह का मनमोहक मंचन किया गया। बैण्ड बाजों, रथ और देवी देवताओं की झांकियों के साथ राम बारात मिश्रा गार्डन से शुरू होकर दादूबाग, विष्णु गार्डन होते हुए कृष्णा नगर स्थित रामलीला मैदान पहुंची। जहां मंच पर राजा जनक ने बारात का स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में दर्शकों ने राम सीता विवाह का अवलोकन किया। राम सीता की जयमाला और देवी देवताओं द्वारा सुंदर नृत्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।