पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर महानगर महिला कांग्रेस ने किया विचार गोष्ठी

दीपक मिश्रा

आज लौह महिला भारत रत्न से सम्मानित देश की पूर्व प्रधान मंत्री स्व श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती के अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन यूनियन भवन देवपुरा में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे मेयर अनिता शर्मा ने भाग लिया और कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती बीना कपूर ने की।कार्यक्रम का संचालन महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लता जोशी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में बोलते हुए प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर संतोष चौहान ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी एक दृढ़ निश्चय दूर दृष्टि आकर्षक व्यक्तित्व की धनी फौलादी महिला थी। डॉक्टर चौहान ने यह भी कहा कि श्रीमती गांधी ने पूर्वी पाकिस्तान के दो टुकड़े कर एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में बंगला देश की स्थापना की जिससे पाकिस्तान बहुत कमजोर हुआ। मुख्य अतिथि अनिता शर्मा ने श्रीमति गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें एक कुशल राजनेता बताया जिनका देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान रहा।महा नगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती लता जोशी ने कहा कि श्रीमती गांधी ने प्राइवेट बैंकों का राष्ट्रीयकरण तथा राजाओं के प्रिविपर्स खत्म करके देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि श्रीमति गांधी ने जीवन पर्यन्त पंजाब में उभरते हुए आतंकवाद को कुचलते हुए देश पर बलिदान कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में ५ विशिष्ट महिलाओं को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया जिसमे मुख्य रूप से नगर निगम की मेयर अनिता शर्मा महिला एक आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर संतोष चौहान संगीता राणा तथा कविता राणा वर्ल्ड चैंपियनशिप वूमेन पावर लिफ्टिंग तथा वरिष्ठ नेत्री वीना कपूर आदि को सम्मानित किया।
गोष्ठी कोप्रदेश सचिव शशि झा, प्रदेश महामंत्री नलिनी दीक्षित ,sayida ग्रेस कश्यप।कविता वशिष्ठ मीरा रातुरी विजय जोशी सुमन अग्रवाल सुभद्रा आर्य प्रतिभा शर्मा सुनीता,रचना शर्मा कलावती बिंदु रोमा नैना शोभा गोयल निर्मला मोना रोशनी आदि भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने सभा को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *