दीपक मिश्रा
उत्तराखंड में संस्कृत विश्वविद्यालय की एंट्री ड्रग सेल द्वारा 20 दिसंबर 2023 को “नशा नाश का कारण है” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राप्त निबंधों का मूल्यांकन करने के पश्चात परिणाम घोषित किया गया।
विश्वविद्यालय के एंट्री ड्रग सेल के नोडल अधिकारी डॉ प्रकाश पंत ने बताया कि निबंधों का मूल्यांकन तीन निर्णायकों द्वारा किया गया। निर्णायकों में डॉ प्रतिभा शुक्ला डॉ राम रतन खंडेलवाल श्रीमती मिनाक्षी सिंह रावत शामिल थे।नोडल अधिकारी के अनुसार 271 अंकों के साथ ज्योतिषाचार्य प्रथम वर्ष के छात्र जगदीश पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएड प्रथम सेमेस्टर के छात्र अध्यापक गगनदीप ने 229 अंक अर्जित कर द्वितीय जबकि अमन कुमार दुबे 194 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। साथ ही सौरभ नौटियाल पंकज शुक्ला को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला । बताते चले कि उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड द्वारा ड्रग फ्री देवभूमि व नशा मुक्ति उत्तराखंड अभियान के तहत राज्य भर में नशे के विरुद्ध युवाओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन प्रतिमाह कराया जाता है उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय की एंट्री ड्रग सेल द्वारा भी प्रतिमाह जन जागरूकता के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।