नगर निकाय चुनाव को लेकर यूकेडी कार्यकर्ताओं ने चढ़ाई आस्तीनें पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी यूकेडी-गोकुलसिंह रावत

दीपक मिश्रा


हरिद्वार, 27 दिसम्बर। उत्तराखंड क्रांति दल की महानगर इकाई के पदाधिकारियों की भूपतवाला में आयोजित बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने कहा कि यूकेडी नगर निकाय चुनाव पूरी दमखम से लड़ेगा। चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। साफ स्वच्छ छवि के कार्यकर्ताओं को चुनाव में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करें। भाजपा व कांग्रेस की विफलताओं से जनता को अवगत कराएं। जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करें। महानगर कार्यकारी अध्यक्ष पूरनचंद पांडे, महामंत्री देव महेश्वरी और महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमलता जोशी ने कहा कि जिन मुद्दों और आकांक्षाओं को लेकर उत्तराखंड की जनता ने अलग राज्य गठन के लिए संघर्ष किया था। भाजपा और कांग्रेस की नीतियों के चलते वे सभी मुद्दे नेपथ्य में चले गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांगेस की नीतियों से परेशान जनता यूकेडी से जुड रही है। नगर निकाय चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल शानदार प्रदर्शन करेगा। बैठक में महिला मोर्चा महामंत्री अंजली शर्मा, मीडिया प्रभारी पुष्पा उपाध्याय, वार्ड अध्यक्ष प्रेम गिरी, वार्ड अध्यक्ष रीना अग्रवाल, दीपा सैनी, नीलम कश्यप, .अर्चना तिवारी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
फोटो नं.1-बैठक करते यूकेडी पदाधिकारी व कार्यकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *