मां गंगा विहार मंडल का वार्षिक चुनाव संपन्न

दीपक मिश्रा 

 

मां गंगा व्यापार मंडल, विष्णु घाट, रामघाट हरिद्वार के दिव्य वार्षिक चुनाव को लेकर संरक्षक मंडल की एक बैठक नितिन दुग्ध भंडार रामघाट हरिद्वार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री मुकेश त्यागी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए व्यापारी नेता श्रवण गुप्ता एवं जिला संगठन महामंत्री डॉ संदीप कपूर ने कहा कि आने वाला समय में कॉरिडोर एवं पौंड टैक्सी आदि को लेकर सरकार व्यापारियों का उत्पीड़न कर सकती है। संरक्षक विपिन सिखोला, एवं डॉक्टर मदन मोहन पालीवाल ने कहा कि हमारे व्यापार मंडल ने व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा शहर एवं जिला व्यापार मंडल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है और आगे भी देते रहेंगे। बैठक में सर्व समिति से अध्यक्ष पद के लिए राजेश पुरी, महामंत्री पद के लिए अभिषेक गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए अमित गुप्ता का चुनाव किया गया। इसके पश्चात निर्वाचित पदाधिकारी का व्यापारियों ने माला एवं पटके डालकर स्वागत किया। आज की बैठक में मुख्य रूप से मुकेश त्यागी, वासुदेव भटीजा, बृजेश पुरी, राजेश अरोड़ा, नागेश वर्मा, श्रवण गुप्ता, डॉ संदीप कपूर, विपिन सिखोला, डॉ मदन मोहन पालीवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *