दीपक मिश्रा
गुरुकुल कांगड़ी की एनएसएस इकाई चार ने आयोजित किया योग प्रशिक्षण शिविर एवं स्वच्छ भारत अभियान
बैरागी कैंप स्थित गंगा योग न्यास में भारत सरकार युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई चार के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन की शुरुवात योग प्रशिक्षण शिविर से हुई । योग प्रशिक्षण शिविर में ओम आरोग्य संस्थान के अध्यक्ष एवं योग एक्सपर्ट योगी रजनीश ने स्वयंसेवको को योग एवं प्राणायाम की बारीकी से जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया। उन्होंने स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग मानव जीवन में अहम योगदान रखता है। योग करके न सिर्फ शरीर को फीट रखा जा सकता है, बल्कि खुद को शांत भी रखा जा सकता है। योग न्यास आश्रम के अध्यक्ष राकेश कुमार शास्त्री ने स्वयंसेवको से योगिक क्रिया करने के प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि योग से जीवन ऊर्जावान बनता है जो हमे हमारे लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करता है। इस दौरान शिविर में पहुंचे समाजसेवी दीपक गौनियाल ने स्वयंसेवको द्वारा किये जा रहे विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली एवं शिविर में हो रहे कार्यो को सराहा। उन्होंने स्वयंसेवको को सामुदायिक सेवा से राष्ट्र सेवा एवं विकसित भारत बनाने का आह्वाहन किया। योग प्रशिक्षण के बाद सभी स्वयंसेवक अपने अपने परियोजना कार्य के लिए बस्ती के लिए निकल गए। इस दौरान स्वयंसेवक सुधांशु गंगावे , विवेक , अंकित , मृणाल , सूरज , आकाश , सुमित , संजीव , सुनील , शिवम् राज , हर्ष तोमर , प्रांजल, नीलेश , दिलखुश, आशीष मधुप , अंकित , आनंद ने एन०एस०एस० वाटिका के लिए शोभाकार पौध तैयार की। स्वयंसेवक अयान , रमन , चन्दन, सूरज , सौरभ , अभिषेक , शुभम गौतम , सिद्धार्थ ने खाना बनाने के लिए आसपास के लकडिया लाने का कार्य दिया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ० मयंक पोखरियाल ने बताया की स्वयंसेवको को हर दिन अलग अलग परियोजना कार्य दिए जाते है जिससे स्वयंसेवक जीवन में आये हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहे। बौद्धिक सत्र के विशेष व्याख्यान के लिए पहुंचे अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के संकायाध्य्क्ष प्रो० विपुल शर्मा ने स्वयंसेवको को स्वच्छ भारत अभियान की जानकारी दी। उन्होंने स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। उन्होंने “स्वच्छ भारत” का सपना देखा था जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें। उन्हीने बताया कि महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए इस अभियान की शुरुवात की गयी। उसके बाद स्वयंवको ने बस्ती में स्वच्छता के जनजागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने लोगो को बताया कि सफाई हमारे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा हमे अपने परिसर एवं घरो में सफाई करते हुए दूसरो को भी प्रेरित करना चाहिए। सांस्कृतिक सत्र में रोहित , रमन, सिद्धार्थ , आशीष , ओमेर , सुधांशु, विश्वास, शौर्य ने राष्ट्र आराधना, लक्ष्यगीत, शायरी, रहीम एवं कबीर के दोहे , वीररस कविता पाठ किया। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० सोमदेव शतांशु , कुलसचिव प्रो० सुनील कुमार, एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ० जगराम मीणा ने शिविर के पांचवे दिन के सफल आयोजन पर इकाई चार को बधाई दी।