विकसित राष्ट्र के संकल्प को साकार करेगी लोकसभा चुनाव की जीत : त्रिवेन्द्र सिंह रावत

दीपक मिश्रा 

 

विकसित राष्ट्र के संकल्प को साकार करेगी लोकसभा चुनाव की जीत : त्रिवेन्द्र सिंह रावत
विधायक मदन कौशिक के संयोजन में उत्तरी हरिद्वार मुखिया गली स्थित स्वामी नारायण आश्रम में कार्यकर्त्ता बैठक में उमड़ा अपार जनसैलाब
वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, पार्षदगण, मण्डल एवं बूथ स्तर के कर्मठ कार्यकर्त्ताओं व पन्ना प्रमुखों ने लिया भाजपा प्रत्याशी को हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र से रिकार्ड मतों से जिताने का संकल्प
हरिद्वार, 28 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं की मेहनत व देश की जनता के आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार प्रचण्ड बहुमत से लोकसभा चुनाव में विजय प्राप्त कर विकसित राष्ट्र के संकल्प को साकार करने का कार्य करेगी। यह विचार भाजपा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुखिया गली स्थित स्वामी नारायण आश्रम में आयोजित कार्यकर्त्ता बैठक में उमड़े भाजपा कार्यकर्त्ताओं के अपार जनसैलाब को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।
त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार, कुशासन, अराजकता व आतंकवाद से देश की जनता त्रस्त थी। वर्तमान में भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में जीवन के सभी क्षेत्र में समूची दुनिया में अपना पहचान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की जनता का आशीर्वाद व अमूल्य मत उन्हें तीर्थनगरी की सेवा का अवसर प्रदान करेगा।
कार्यकर्त्ता बैठक के संयोजक विधायक मदन कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यकाल में त्रिवेन्द्र सिंह रावत का हरिद्वार के प्रति विशेष स्नेह रहा, उनके नेतृत्व व प्रयास से ही आज हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज स्थापित हुआ है। उत्तरी हरिद्वार को सामुदायिक चिकित्सालय व फ्लाई ओवर की सौगात मिली है। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं का आवाह्न करते हुए कहा कि पिछले चुनाव में हरिद्वार लोकसभा में भाजपा को सर्वाधिक बढ़त ऋषिकेश विधानसभा मंें मिली थी। इस बार कार्यकर्त्ताओं का अपार उत्साह इस बात का संकेत दे रहा है कि लोकसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्त्ताओं के अथक परिश्रम से सर्वाधिक बढ़त हरिद्वार विधान सभा से प्राप्त होगी जिसके लिए आगामी बीस दिनों के लिए भाजपा कार्यकर्त्ताओं को रात-दिन पार्टी प्रत्याशी को ऐतिहासिक विजयश्री दिलाने के लिए जुटना होगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल व विधानसभा प्रभारी योगेश चौहान ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित हरिद्वार की जनता लगातार तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने का कार्य करेगी।
भाजपा पार्षद दल के उपनेता रहे अनिरूद्ध भाटी के संयोजन में प्रजापति समाज, पाल समाज, ऑटो विक्रम यूनियन, बैटरी रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट कर भाजपा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत का भव्य स्वागत किया।
भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नू कक्कड़, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चन्द्र, पवन तोमर, भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी, युवा मोर्चे के प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, हीरा सिंह बिष्ट, तरूण नैयर ने भी कार्यकर्त्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, विधानसभा प्रभारी योगेश चौहान, भाजपा मण्डल अध्यक्ष तरूण नैयर, हीरा सिंह बिष्ट, राजेश शर्मा, भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल गुड्डू, उपनेता अनिरूद्ध भाटी, व्यापारी नेता सुनील सेठी, पार्षद निशा नौडियाल, सपना शर्मा, प्रशान्त सैनी मन्नू, ललित सिंह रावत, राधेकृष्ण शर्मा, पिंकी चौधरी, नेपाल सिंह, राजेन्द्र कटारिया, विकास कुमार विक्की, विनित जौली, अनिल वशिष्ठ, सुभाष चन्द्र, पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा, युवा नेता दीपांशु विद्यार्थी, राकेश नौडियाल, निशा पुण्डीर, भाजपा नेता आकाश भाटी, पत्रकार प्रमोद गिरि, अंकुश भाटिया, दीपक शर्मा, सुरेन्द्र ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, सुखेन्द्र तोमर, हंसराज आहूजा, अम्बूराम प्रजापति, फग्गूराम प्रजापति, किरणपाल प्रजापति, भागीरथ प्रजापति, नीरज शर्मा, संजय पाल, प्रमोद पाल, सतीश पाल, अमित राणा, आदित्य यादव, विक्की प्रजापति, गोपी सैनी, राघव ठाकुर, आशू आहूजा, अरूण सिंह, सुरेन्द्र ठाकुर, हरीश साहनी, अर्चित चौहान, रवि चौहान, अनिल प्रजापति, मोहन सैनी, रूपेश शर्मा, भरत पाल, देवेन्द्र, आदित्य शर्मा, सुनील प्रजापति, वंशु पाल, विक्की पाल, रमेश कुमार, नीटू, जयवेन्द्र, राजेश, मनोज पाल, छोटू, राजेन्द्र, श्रवण, दीपू पंत, आशू आहूजा, दीपू रावत, अक्कु शर्मा, अमर सिंह, नरेश पाल, पवन गुप्ता, आशीष जैन, बबलू कुमार, मुकुल नारायण झा, सपना भाटी, आराधना राणा, ममता पाल, आशा देवी, दीपा पाठक, शशि पाल, सुरक्षा यादव, दिव्या यादव, सुषमा, लक्ष्मी त्रिपाठी, मीना पाल, पं. नारायण भट्ट, अवधेश शर्मा, रमाकांत शर्मा, विक्की अरोड़ा, अशोक कश्यप, भगत सिंह, सन्नी, बिट्टू, बलदेव कश्यप, महेश चौहान, हरीश साहनी समेत हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *