भाजपा शासनकाल ने रानीपुर में लिखी विकास की नई गाथा : आदेश चौहान

दीपक मिश्रा

 

आज रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने नगर निगम हरिद्वार वार्ड 56 हनुमन्तपुरम की सड़क का पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराया। 38 लाख रुपए की लागत से सड़क का हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा पुननिर्माण किया जा रहा है।कार्यक्रम में नामित पार्षद विपिन शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों द्वारा विधायक आदेश चौहान का धन्यवाद एवं स्वागत किया गया।
इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है सरकार की विभिन्न योजनाओं से पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य प्रगति पर है।भाजपा शासनकाल में रानीपुर विधानसभा में विकास की नई गाथा लिखी है।
विधायक आदेश चौहान का धन्यवाद करते हुए नगर निगम नामित पार्षद विपिन शर्मा ने कहा कि रानीपुर विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों में एक नया कीर्तिमान बनाया है। केवल वार्ड 56 में ही लगभग 1 करोड रुपए से ज्यादा की लागत से पिछले 1 माह में ही विभिन्न सड़कों का निर्माण कार्य हुआ है।उनकी कार्यप्रणाली अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी एक प्रेरणा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा,पार्षद मनोज प्रालिया,विकास कुमार,शुभम मंडोला,पार्षद प्रतिनिधि सत्येंद्र चौधरी, जिला महामंत्री किसान मोर्चा कमल प्रधान, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नवजोत वालिया,ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विवेक कश्यप, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री नीतीश वालिया,
मंडल महामंत्री युवा मोर्चा सुनील पाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य सूबे सिंह सहित सुनील धीमान,विश्व मोहन शर्मा, मनोज भाटिया, संजीव शर्मा, संजय मलिक, श्याम कुमार शर्मा, उदयवीर चौधरी, यशपाल कंबोज, देवकीनंदन शर्मा, संदीप चांदना, विनोद वर्मा, ओमी शंकर शर्मा, संजय शर्मा, हरीश मल्होत्रा, शिवम कुमार, शंकर बंसल, अनिल ग्रोवर, शिव चंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *