यूकेडी व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष की कार में आग लगाने के आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए-गोकुल सिंह रावत

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार, 4 मई। उत्तराखंड क्रांति दल व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा की कार में आग लगाने की घटना की निंदा करते हुए उक्रांद महानगर कार्यकर्ताओं ने जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। भूपतवाला स्थित होटल में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने कहा कि कार में सोची समझी नियत के तहत आग लगाई गई है। जिससे सुमित अरोड़ा का लाखों का नुकसान हुआ है। पूरा परिवार कार में आग लगने की घटना से मानसिक रूप से परेशान है। कार में आग लगाने वाला आरोपी बड़ी घटना को भी अंजाम दे सकता था। गोकुल सिंह रावत ने कहा कि भूपतवाला और हर की पौड़ी आदि क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस को असामाजिक तत्वों पर लगाम लगानी चाहिए। पुलिस को सत्यापन अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। लोगों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। गोकुल सिंह रावत ने मांग की है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पूरे घटनाक्रम की निष्पक्षता से जांच करें। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुमित अरोड़ा व उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *