शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया

दीपक मिश्रा 

 

आज मायापुर स्थित यूनियन भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया और उन्होंने इस मौके पर हरिद्वार महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज खटीमा गोलीकांड की बरसी है आज ही के दिन उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर हमारे क्रांतिकारी साथियों ने अपनी शहादत इस उत्तराखंड राज्य के ली दी थी किन्तु खेद का विषय है कि आज भाजपा सरकार में उत्तराखंड महिलाओं के साथ अत्याचार के मामलों में पहले नंबर पर है जो कि हमारे शहीदों का अपमान है,
आज उत्तराखंड से नौजवान पलायन करने को मजबूर हो गया है ऐसे राज्य की अवधारणा हमारे शहीदों ने नहीं की थी ,
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर, निवर्तमान पार्षद राजीव भार्गव, वरूण बालियान,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता जोशी, महानगर कांग्रेस महासचिव तरूण व्यास,मण्डलम अध्यक्ष अजय गिरी,मुकुल जोशी,अशोक गुप्ता, लक्ष्मण हाण्डा, मोहित शर्मा, मुन्ना मास्टर, दिनेश व्यास, सरदार रमणीक सिंह आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *