बड़ी रामलीला में हुआ सेतु बन्ध, अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति का मंचन

दीपक मिश्रा 

 

हरिद्वार। हरिद्वार की बड़ी रामलीला में गुरुवार को सेतु बन्ध अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति का मंचन किया गया। कलाकारों के मंचन से दर्शक भावविभोर हो गए। रामलीला देखने के लिए आधी रात तक लोगों की भीड़ जमा रही।

रावण के दरबार में शांतिदूत के रूप में पहुंचे अंगद ने राम से बैर त्याग सीता को वापस करने की सलाह दी, लेकिन रावण को सलाह समझ में नहीं आई। तब अंगद ने रावण के दरबार में अपना पैर जमा कर चुनौती देते हुए कहा कि दरबार में यदि कोई मेरा पैर हटा देगा तो श्रीराम की सेना बिना युद्ध किए खाली हाथ लौट जाएगी। पूरे दरबारी जोर लगते हैं। इसके बाद भी कोई वीर अंगद का पैर तक नहीं हिला सका। अंत में स्वयं रावण उठता है, तो अंगद अपना पैर हटाकर कहते हैं कि मेरा पैर क्यों पकड़ते हो जाकर श्री राम का चरण पकड़ो तो कल्याण होगा। अंगद ने वापस लौटकर श्रीराम से सारा वृतांत बताया और युद्ध की दुंदुभी बज उठती है। रावण की ओर से सेनापति मेघनाद और लक्ष्मण में घनघोर युद्ध होता है। अंत में मायावी मेघनाद के शक्ति बाण से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। इससे रामदल में शोक की लहर दौड़ जाती है। लंका के वैद्यराज सुषेन ने बताया कि लक्ष्मण का उपचार अत्यंत मुश्किल है। अगली सुबह तक द्रोणागिरी पर्वत से संजीवनी बूटी लाकर पिलाने के बाद ही लक्ष्मण के प्राण बच सकते हैं। ये सुनकर पवनसुत हनुमान बूटी लाने चल देते हैं।
इस अवसर पर बड़ी रामलीला में मंचन का अवलोकन करने पहुंचने वालों में गरीब दासी आश्रम के श्रीमहंत रवि देव शास्त्री, मोहन पूरी प्रतिष्ठान के स्वामी शैलेश मोदी, रानीपुर विधायक आदेश चौहान तथा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष करन महारा रहे। जिनका स्वागत कमेटी के अध्यक्ष वीरेन्द्र चडढ, ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील भसीन, मंत्री रवि कांत एवं महाराज कृष्ण सेठ, कोषाध्यक्ष रवीन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनय सिंघल, जिला उपभोक्ता आयोग की पूर्व सदस्या अंजना चडढI, पवन शर्मा, ऋषभ मल्होत्रा, राहुल वसिष्ठ, दर्पण चडढI, विकास सेठ, सुरेंद्र अरोड़ा, कन्हैया खेवडिया, विशाल गोस्वामी, सुनील वधवन आदि ने किया तथा मंचन को सफल बनाने में मुख्य निर्देशक भगवत शर्मा मुन्ना, सहायक निर्देशक मनोज सहगल, संगीत निर्देशक विनोद नयन तथा सहायक संगीत निर्देशक साहिल मोदी का अथक परिश्रम रहा तथा मंच संचालन डॉ संदीप कपूर द्वारा किया गया।

*श्री रामलीला कमेटी हरिद्वार द्वारा शनिवार दिनाँक 12 अक्तूबर 2024 को सायं 4 बजे से रोड़ीबेल वाला मैदान में भव्य दशहरे मेले का आयोजन कियाजाएगा*
*दशहरा मेले में 70 फीट का रावण का पुतला और 60 फुट का लक्ष्मण का पुतले का दहन किया जाएगा।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *