कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. संतोष चौहान का महिला कार्यकर्ताओं ने फूल माला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार/ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. संतोष चौहान का महिला कार्यकर्ताओं ने फूल माला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। ज्वालापुर अहबाबनगर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता पुष्पा जोशी और संचालन ग्रेस कश्यप ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्री पूनम भगत, सुनीता सिंह ने कहा कि कांग्रेस में महिलाओं को पूरा सम्मान मिलता है। भाजपा महिलाओं का सम्मान करना भूल गई है। प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय नहीं मिला है। सीबीआई जांच कहां तक पहुंची किसी को भी मालूम नहीं है। भाजपा शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और महिला संबंधित किसी भी अपराध में भाजपा नेताओं का ही नाम आता है।
कार्यक्रम संयोजक शाहजहाँ मुमताज और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संतोष चौहान ने कहा कि आज की महिला पुरुषों से अधिक कार्य कर रही हैं। कांग्रेस ने सदैव महिलाओं को आगे रखा। भाजपा महिलाओं का शोषण करती है। सबसे पहले कांग्रेस ने ही महिलाओं को आरक्षण देने की आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली में युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया जिसमें महिलाएं, युवतियां और बच्चियां भी शामिल थीं। सरकार पूरी तरह से नाकाम साबितभो चुकी है।
इस अवसर पर ममता सिंह, विजय जोड़ी, सुमन अग्रवाल, यास्मीन, शब्बो परवीन, इसराना, अजरा यास्मीन, सायरा बानो, जाहिरा बेगम, जैनब, नाज़िया खातून, निशा, महमूदा, इशरत जहां, मैना, फरजाना, संजीता, नसीमा, हुस्नजहां, समीना, मेहरुन्निसा, सकीना, अजरा आसमीन, रानी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *