दीपक मिश्रा
*हरिद्वार* भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मान सिंह यादव उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में देश के सभी किसानों के समर्थन में अपनी 21सूत्रीय मांगों को लेकर महामुहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से प्रेषित किया बेल वाला प्रांगण में भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से धर्मानगरी हरिद्वार में गंगा किनारे विशाल किसान भवन भी बनाए जाने की मांग को प्रमुखता से दोहराया (बीकेएसजेयू) के तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने साथियों सहित शिरकत कर बीकेएसजेयू की सभी मांगों का खुला समर्थन किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मानसिंह यादव ने कहा बेल वाला मैदान में जून के माह में भारत के कोने-कोने से किसान यूनियन हरिद्वार में आकर अपना राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करती हैं महिला किसानों को गरीब लघु मध्य किसानों को खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर होना पड़ता है उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्राथमिकता के आधार पर भारत के सभी सभी किसान संगठनों का सम्मान करते हुए विशाल रूप से किसान भवन का निर्माण किया जाना अति आवश्यक है उन्होंने चेतावनी दी यदि सरकार द्वारा शीघ्र ही किसानों की इस मांग पर विचार नहीं किया गया जून किसान कुंभ के उपरांत विशाल किसान भवन की मांग को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किए जाएंगे।
बीकेएसजेयू के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने कहा उत्तराखंड के बागवानी किसानों की बे मौसम ओलावृष्टि बारिश की वजह से फासले नष्ट हो गई है उत्तराखंड सरकार की ओर से अभी तक बागवानी किसानों को किसी प्रकार का कोई मुआवजा नहीं दिया गया है जो की दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड के किसानों को गन्ना भुगतान के साथ बे मौसम ओलावृष्टि बारिश की वजह से लीची, आम,आडू खुरमानी फसलों के नुकसान की भरपाई शीघ्र करें सरकार
पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष वरिष्ठ किसान नेता संजय चोपड़ा ने भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन की सभी मांगों का समर्थन
करते हुए उत्तराखंड राज्य में राष्ट्रीय स्तर पर हैदराबाद जयपुर की तर्ज पर राष्ट्रीय किसान उद्यान प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना किए जाने की प्रमुखता से मांग की।
भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के तीन दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मानसिंह ने की संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाहिद खान ने किया तीन दिवसीय सम्मेलन में मुख्य वक्ता राम सिंह, चंद्रप्रकाश चंदन, रामसेवक रावत, राकेश यादव, सुरेश यादव ,राम लखन यादव, संजय कुमार, मीरा देवी ,कामिनी, इंदिरा देवी, सीमा देवी ,मीरा यादव ,मंजू बसंती आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।