श्रावण मास में रोटरी हरिद्वार द्वारा लगभग 1 लाख जूस की बोतलों का वितरण

दीपक मिश्रा 

श्रावण मास में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रोटरी हरिद्वार सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते हुए कांवड़ यात्रियों की सेवा हेतु विशेष अभियान संचालित करेगा।

इस वर्ष Emami Group की कंपनी Axiom के सौजन्य से AluFrut ब्रांड के जूस की बोतलें रोटरी हरिद्वार द्वारा कांवड़ यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएंगी। इस सेवा अभियान के अंतर्गत लगभग 1 लाख जूस की बोतलों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है।

रोटरी हरिद्वार के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. नीलमाधव साहू ने बताया कि यह सेवा अभियान संस्था की सामाजिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रोटरी हरिद्वार का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक कांवड़ यात्रियों तक यह सेवा पहुंचे।

इस अभियान के संयोजक एवं रोटरी हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष IPP रोटेरियन डॉ. आलोक सरस्वत हैं, जो संपूर्ण सेवा कार्य का संचालन एवं समन्वय कर रहे हैं।

इस सेवा अभियान में केवल कांवड़ यात्रियों ही नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा एवं व्यवस्था में दिन-रात लगे पुलिस कर्मियों का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा उन्हें भी जूस वितरित किए जाएंगे।

रोटरी हरिद्वार ने सभी सदस्यों एवं समाजसेवियों से इस सेवा अभियान में सहयोग देने का आह्वान किया है, ताकि श्रावण मास में मानव सेवा के इस पुनीत कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *