अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध नियंत्रण संगठन ने किया पौधारोपण

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार, 31 जुलाई। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्तिक कुमार चेयरमैन के संयोजन में जगजीतपुर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित विजयपाल बघेल भी मौजूद रहे। कार्तिक कुमार चेयरमैन ने बताया कि लगातार बिगड़ रहे पर्यावरण को संतुलित करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन की और से वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत संगठन की देश भर में मौजूद शाखाओं के पदाधिकारियों व सदस्यों ने 10 लाख पौधों का रोपण किया है। कार्तिक कुमार चेयरमैन ने बताया कि प्रकृति के अंधाधुंध दोहन के चलते पर्यावरण को गंभीर रूप से नुकसान हो रहा है। असंतुलित पर्यावरण के चलते नई नई किस्म की बीमारियां मानव को घेर रही है। पर्यावरण असंतुलन के चलते ही अतिवृष्टि व सूखे जैसी समस्याएं भी सामने आ रही है। अधिक से अधिक पौधारोपण कर ही पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है। सभी को पौधारोपण करने के साथ वृक्ष बनने तक उनका संरक्षण भी करना चाहिए। तभी हम अपनी आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ पर्यावरण दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि संगठन की उत्तर प्रदेश इकाई के महासचिव सत्यप्रकाश धामा, प्रदेश सचिव प्रीति धामा, जिला प्रवक्ता रीना चैहान, सदस्य मोहिनी चैहान, सहारनपुर जिलाध्यक्ष गौरव पुुंडीर, जिला उपाध्यक्ष राहुल, जिला महासचिव विकास कुमार शर्मा, जिला सचिव डा.ब्रजमोहन, उत्तराखंड प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद मित्तल, हरिद्वार जिला उपाध्यक्ष अनमोल चैहान, जिला उपाध्यक्ष अमित चैधरी, जिला सचिव ब्रजेश, जिला मीडिया प्रभारी रोहित वर्मा का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *