दीपक मिश्रा
शाम स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन व जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा हरिद्वार कोतवाली निकट शहीद पार्क पर वृक्षारोपण कर हरेला पर्व बनाया गया।
इस अवसर पर जिला महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और पर्यावरण का प्रतीक पर्व है वर्तमान समय में जहां एक ओर प्रकृति को नष्ट किया जा रहा है वही दूरी ओर ये पर्व हमे प्रकृति से प्रेम करना सिखाता है,
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी मुकेश त्यागी और पार्षद हिमांशु गुप्ता ने वृक्षारोपण कर कहा कि आज लगाए गए पेड़ आने वाली पीढ़ी के लिए वरदान साबित होंगे जिस प्रकार उत्तराखंड में भाजपा की सरकार में विकास के नाम पर पर्वतीय क्षेत्रों में अंधाधुंध पेड़ो की कटाई की है जोकि शर्मनाक हैं,
इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष राजन कौशिक और तरूण बेरी ने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रेरणा देता है कि हम अपने वृक्षों की रक्षा हर कीमत पर करेंगे,
इस अवसर पर मुख्य रूप से स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी बालकिशन कोरी, दिनेश कुमार,खुशीराम, रवि सिंह, गोविंद सिंह,, सुनील सिंह, राजपाल चौहान,ऋषि त्यागी आदि उपस्थित रहे।।