जिला फार्मेसी अधिकारी के पद पर पदोन्नत होने पर किया एस पी चमोली का स्वागत

दीपक मिश्रा 

जिला फार्मेसी अधिकारी के पद पर पदोन्नत होने पर किया एस पी चमोली का स्वागत
राजकीय उप मेला चिकित्सालय हरिद्वार में कार्यरत मुख्य फार्मेसी अधिकारी एस पी चमोली जी जो चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कर्मचारी महासंघ हरिद्वार के वर्तमान में जिला अध्यक्ष भी हैं कि पदोन्नति जिला फार्मेसी अधिकारी के पद पर हुई है उनको बधाई देने पहुंचे चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तेश्वर जिलामंत्री राकेश भंवर, सचिन कुमार, अर्जुन कुमार एवं अन्य साथियों ने बुके देकर स्वागत किया और अपेक्षा जताई कि पूर्व की भांति चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कर्मचारी महासंघ हरिद्वार में रहकर कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण संबंधी कार्यों में अपनी भागीदारी बनाकर रखेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तेश्वर जिलामंत्री राकेश भंवर, ने कहा कि एस पी चमोली जी हमेशा कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्षरत रहते हैं जब भी कोई आंदोलन प्रदर्शन होता है तो वह उसमें अपनी भागीदारी करते हैं और आंदोलन को सफल बनाने में सहयोग करते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *