आधुनिक भारत के निर्माता है पंडित जवाहरलाल नेहरू- सतपाल ब्रह्मचारी श्री मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज में पंडित जवाहरलाल नेहरू को दी गई श्रद्धांजलि

दीपक मिश्रा 

आधुनिक भारत के निर्माता है पंडित जवाहरलाल नेहरू- सतपाल ब्रह्मचारी
श्री मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज में पंडित जवाहरलाल नेहरू को दी गई श्रद्धांजलि
हरिद्वार।
आज बाल दिवस के अवसर पर श्री मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज की खड़खड़ी शाखा में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए कांग्रेस के सोनीपत (हरियाणा) के सांसद और विद्यालय की प्रबंध समिति के सचिव प्रबंधक सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनके योगदान को कभी भी नहीं भुलाया नहीं जा सकता है। उनके कार्यकाल में भारत ने औद्योगिक क्षेत्र में जबरदस्त क्रांति की और भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई।
सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने पंचवर्षीय योजना तथा देश के नवरत्नों के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक उद्योगों की स्थापना की।
श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा (पंजाब) नई दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंडित इंद्र मोहन गोस्वामी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आईआईटी, आईआईएम, एनडीए, बीएचईएल, सेल, ओएनजीसी, इसरो, परमाणु बिजली संस्थान उच्च शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग जैसे कई महत्वपूर्ण संस्थान खोले।जिनके कारण आज भारत विश्व के हर क्षेत्र में विश्व की बड़ी-बड़ी शक्तियों को प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में चुनौतियां दे रहा है।
विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजादी के बाद तकनीकी,अंतरिक्ष ,औद्योगिक ,शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो महत्वपूर्ण कार्य किए थे और जो नींव रखी थी, आज उस नींब पर एक महान और विशाल भारत खड़ा है। उन्होंने देश को एक नई दिशा दी और नई सोच दी। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचार हर युग में प्रासंगिक रहेंगे।
विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के देश निर्माण के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। इस दौरान प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य पूर्व प्रबंधक सुनील दत्त पांडेय, तोष जैन, राजेंद्र कुमार शर्मा, डॉ राधिका नागरथ, खड़खड़ी शाखा के प्रभारी राजीव पंत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *