दीपक मिश्रा
जगजीतपुर कनखल स्थित दी ज्ञान गंगा एकेडमी में ज्ञानोदय प्रदर्शनी व फन फेयर का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं तकनीकी विषयों से जुड़े विभिन्न स्थिर एवं कार्यकारी मॉडल का प्रदर्शन किया एवं फन फेयर में विद्यार्थियों ने ही विभिन्न खाने के स्टॉल्स लगाकर सभी को स्वादिष्ट स्नेक्स परोसे।
एकेडमी प्राचार्य श्रीमती मीरा पंचोली ने जानकारी दी कि विद्यार्थियों को मॉडल बनाने के लिए ऐसे विषय आवंटित किए गए, जो उनके पाठ्यक्रम एवं जीवन से जुड़े हैं। बच्चे जब ऐसे मॉडल्स बनाकर उनका वर्णन प्रस्तुत करते हैं तो उनकी उस विषय के प्रति समझ विकसित होती है तथा उनके उस टॉपिक से जुड़े सभी संदेह स्वत: ही दूर हो जाते हैं।
प्रोग्राम कॉर्डिनेटर श्रीमती बंदना डबराल ने कहा कि बच्चे घर में ऐसे मॉडल्स का निर्माण करते समय अपने माता पिता एवं परिवार के अन्य सदस्यों की मदद लेते हैं, जिससे पूरे परिवार में प्रेम एवं सौहार्द का वातावरण विकसित होता है। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने चंद्रयान, रोबोट, स्मार्ट सिटी, लिफ्ट,ज्वालामुखी, कूलर, भारतीय राज्य सूचक, जल ऊर्जा, मानव अंग, सौर मण्डल, पवन चक्की आदि विषयों पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए तथा फन फेयर में कक्षा 4 व 5 के विद्यार्थियों ने छोले चाट, कॉफी, फ्रूट चाट गोलगप्पे, कॉर्न चाट, भेलपुरी, सैंडविच तथा चना चाट के स्ट्रॉल लगाए।
अध्यापिका श्रीमती रेखा कोठारी ने बताया कि इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के माता-पिता को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया एवं विद्यार्थियों द्वारा मॉडल्स का प्रदर्शन एवं व्याख्या उनके माता-पिता एवं अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत की गई।
अध्यापिका प्रियंका ने बताना कि बच्चों के द्वारा उत्साहपूर्ण मॉडल्स की व्याख्या को देखकर उनके परिवार-जन रोमांचित एवं भावुक को गए तथा बच्चों द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट स्नेक्स अपने स्टॉल पर सुंदर तरीके से परोसते होते हुए देखकर न केवल आनंदित हुए बल्कि भावुक भी हो गए
अध्यापिका श्रीमती मोनिका ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत 14 वर्षीय कवित्री “सुश्री वृंदा वाणी” उपस्थित थी, विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा विभाग से श्रीमती अनीशा श्रीवास्तव ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया तथा उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के पर्यावरण के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 विनय सेठी, म0 वि0 इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती पुरोहित तथा गुरुकुल इंजीनियरिंग कॉलेज से असि0 प्रो0 डॉ0 मयंक पोखरियाल, पाराशर एजुकेशन एकेडमी सुभाषगढ़ के एम.डी श्री अश्विनी पाराशर, प्रधानाचार्य श्रीमती प्रियंका पाराशर तथा अध्यापिका श्रीमती निशा जी ने अपने गरिमामयी उपस्थित से कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षेकत्तर कर्मचारी सहित विद्यार्थियों के माता-पिता एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्रीमती मीरा पंचोली ने सभी अभिभावकों का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि उनके सहयोग के बिना यह कार्यक्रम संभव नहीं था।