गृहमंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत करेगी वैष्णव अखाड़ा परिषद-श्रीमहंत राजंेद्रदास

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार, 6 मार्च। अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की देखरेख में हरिद्वार कुंभ मेला दिव्य और भव्य रूप में संपन्न होगा। कुंभ मेले में वैष्णव अखाड़े अहम भूमिका निभाएंगे। श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर हरिद्वार में आयोजित रैली में भाग लेने आ रहे गृहमंत्री अमित शाह का अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद की और से भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने में गृहमंत्री अमित शाह प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरंेद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के प्रयासों से पूरे विश्व में सनातन की पताका गौरव से फहरा रही है। पूरी दुनिया के लोग सनातन को स्वीकार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते उन्होंने कहा कि धामी सरकार के चार साल उपलब्धियों से भरे हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सनातन की जड़ांे को और मजबूत करने का काम भी किया है। जिसके लिए वे बधाई पात्र हैं। अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद के महामंत्री बाबा हठयोगी ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *