नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार, 6 मार्च। बहला फुसलाकर नाबालिग को ले जाने के आरोपी को थाना पथरी पुलिस ने गिरफ्तार कर अपहर्ता को सकुशल बरामद कर लिया है। 28 फरवरी को थाना क्षेत्र निवासी परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर अवशीष पुत्र कृष्णपाल निवासी नंदपुर थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश पर नाबालिग पुत्री को बहलाफुसला कर घर से ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद एसएसपी के आदेश पर पथरी थानाध्यक्ष ने आरोपी की गिरफ्तारी और नाबालिगा की सकशुल बरामदगी के लिए पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भट्टा तिराहे से आरोपी अवशीष को गिरफ्तार करने साथ अपर्हता को भी सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस टीम में एसआई शाहिदा परवीन, अपर उपनिरीक्षक जसवंत बिष्ट, कांस्टेबल सुशील कुमार, होमगार्ड पूनम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *