दीपक मिश्रा
चतुर्थ श्रेणी राज्य सेवाएं उत्तराखंड जनपद हरिद्वार द्वारा पूर्व की भांति रक्तदान शिविर आयोजन रक्तकेंद्र में किया गया जिसका शुभारंभ डा आर बी सिंह , डा राजेश कुमार गुप्ता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी रक्तकेंद्र डा रविन्द्र चौहान ने माल्यार्पण, और पुष्प अर्पित कर किया।
डा आर बी सिंह प्रमुख अधीक्षक, डा राजेश कुमार गुप्ता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी रक्तकेंद्र डा रविन्द्र चौहान ने कहा कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती है हमे रक्तदान करते रहना चाहिए रक्तदान महादान है।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा जिला मंत्री राकेश भंवर ने कहा कि आज सुबह से बरसात होने के कारण रक्तदान में थोड़ी कमी आई है 28 रक्तदानी रक्तदान करने आए जिसमें से 19 रक्तदानी रक्तदान हेतु योग्य पाए गए। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से तीन व्यक्तियों की जान बचती है वहां रक्तदान करने वाले की स्वयं की भी जान बचती है।
रक्तदान करने वालों में दिनेश लखेडा, अशोक कालरा, अमित कुमार, समीर पांडे, नितिन, के एन भट्ट, सुदेश, जयनारायण, विकास, रमेश, राकेश, वर्णिक, इत्यादि ने रक्तदान किया। रक्तकेंद्र जिला चिकित्सालय हरिद्वार की टीम को डा रविन्द्र चौहान, विजय श्री, रैना नैय्यर, अमित कुमार, अकलीम अंसारी, उमेश सैनी, सिमरन, दिनेश लखेड़ा, राकेश भंवर,विनोद उपाध्याय, के एन भट्ट, समीर पांडे, नितिन, दीपक इत्यादि रक्तकेंद्र में उपस्थित रहे।