सड़क के चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया।

दीपक मिश्रा 

 

नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर वार्ड नं. 13 में नवोदय चौक के पास सड़क के चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पालिका अध्यक्ष जी का स्वागत अभिनन्दन कर आभार प्रकट किया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका लगातार क्षेत्र में विकास के कार्य कर रही है आवश्यकतानुसार क्षेत्र में जो भी कार्य होने हैं उन्हें किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र में कोई भी कोना विकास से अछूता ना रहे। पालिका क्षेत्र में अनेक विकास के कार्य जैसे सड़क, नाली, पुलिया, हाई मास्क लाईट आदि कार्य गतिमान है। जो थोड़े बहुत कार्य रह गए हैं उन्हें भी शीघ्र प्रारम्भ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है और प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री धामी जी के मार्गदर्शन में पूरे क्षेत्र का समग्र विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में डेंगू से बचाव के लिए निरन्तर वार्डो में कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव किया जा रहा है ताकि हमारा क्षेत्र डेंगू से बचा रहे।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा, चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक नौटियाल, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री सुनील कौशिक, भानू प्रताप सिंह, प्रदीप चंदेल, गौरव, हिमांशु जोशी, वेदप्रकाश कैंथोला, प्रफुल्ल सिंघल व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *