शिवालिक नगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया मुख्यमंत्री की दीर्घायु के लिए हवन पूजन

दीपक मिश्रा

 

शिव मंदिर सेक्टर ४ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपा शिवालिक नगर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हवन ,पूजन कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु, यशस्वी व लोक हितकारी जीवन के लिए कामना की। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री जी को जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धामी जी पूर्व में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे व भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर कई पदों पर रहे, जिनका जीवन पार्टी की सेवा में बीता है और वह प्रत्येक युवाओं के ह्रदय में वास करते हैं और सभी बुजुर्गों, माता व बहनों का आशीर्वाद उनको मिल रहा है और उनके नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार आगे बड़ा रहा है और नित नए आयाम स्थापित कर रहा हैउन्होंने कहा कि जिस प्रकार का अपार स्नेह मुख्यमंत्री जी को मिल रहा है उनके नेतृत्व में आने वाले लोकसभा व निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में प्रचंड विजय प्राप्त करेगी। उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर हम सब उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, आई टी संयोजक मनोज शुक्ला,अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल शर्मा, महामंत्री वेदांत चौहान, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री प्रमोद डोभाल, गजेन्द्र सिंह, सरोज बहुगुणा, मधु शर्मा,पंडित मंत्री प्रसाद शैवाल,दिनेश चंद्रा, जोगिंदर पवार,केशव चौहान ,पंकज पटेल व कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *