रामलीला का मंचन किया

दीपक मिश्रा 

गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्णा नगर रामलीला कमेटी (रजि०) द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। जिसमे कॉलोनी के बच्चों द्वारा मनमोहक अभिनय कर दर्शकों का मनमोह लिया। रामलीला मैदान में शुक्रवार को सीता जन्म, ताड़का वध दिखाया गया। मिथिला राज्य में सूखा पड़ने से प्रजा परेशान है और राजा जनक के पास अपनी व्यथा सुनती है। राजा जनक प्रजा की व्यथा सुनकर खेत में सोने का हल चलाते हैं जहां धरती से एक कन्या मिलती है जिसका नाम सीता रखा जाता है। वहीं विश्वामित्र राजा दशरथ के पास आते हैं और राक्षसों द्वारा पूजा पाठ में विघ्न डालने की व्यथा सुनाते हैं और राम लक्ष्मण को ताड़का समेत राक्षसों से लड़ने के लिए वन में लेकर जाते हैं। जहां राम लक्ष्मण तड़का और राक्षसों का वध करते हैं। रामलीला को सफल बनाने के लिए श्री रामलीला कमेटी पदाधिकारी कार्यकर्ता और समस्त कोलोनीवासी अपना योगदान दे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *