दीपक मिश्रा
राष्ट्रीय सेवा योजना अभियांत्रिकी एवम प्रौद्योगिकी संकाय गुरुकुल कांगड़ी में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई चार द्वारा अभियांत्रिकी एवम प्रौद्योगिकी संकाय गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। संकाय अध्यक्ष प्रो० विपुल शर्मा ने भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में डॉ० विवेक गोयल ने छात्रों से अपने देश प्रति एकता एवम अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मयंक पोखरियाल ने छात्रों एवम एनएसएस स्वयसेवको को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में डॉ. लोकेश जोशी , डॉ.नमित खंडूजा , डॉ. धर्मेंद्र बालियान ने भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्रों एवम स्वयंसेवकों ने शपथ ली।