वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ आरम्भ हुआ।

दीपक मिश्रा 

अयोध्या जी मे मर्याद पुरूषोŸाम भगवान श्रीराम के भव्य मन्दिर निर्माण तथा श्रीराम विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के दिव्य समारोह के साथ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, हरिद्वार द्वारा राजपूत धर्मशाला परिसर मे विशाल यज्ञ प्रो0 भारत भूषण के आचार्यत्व मे आयोजित किया गया। यज्ञ मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के रोहिताश्व कुवंर तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान मुख्य यज्ञमान रहे। भगवान श्रीराम के विग्रह को सुंदर पुष्पों से अलंकृत एवं माल्यार्पण करते हुये वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ आरम्भ हुआ। भगवान श्रीराम सनातन के प्राण एवं जीवन के आधार है। आम व्यक्ति से लेकर समाज के शीर्ष स्थान पर बैठे व्यक्ति के जीवन को श्रीराम से सीख मिलती है। स्वतंत्रता सेनानी एवं वैदिक विद्वार प्रो0 भारत भूषण ने यज्ञ के महत्व एवं जीवन मे उसकी प्रासंगिता पर विचार व्यक्त किये। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के रोहिताश्व कुवंर ने कहॉ कि भाईयों के बीच परस्पर के सम्बंध एवं व्यवहार का अनुपम उदाहरण श्रीराम के जीवन मे देखने को मिलता है। भरत समान धर्मात्मा एवं लक्ष्मण समान आज्ञाकारी भाई साथ होने पर जीवन की कठिनाई भरा रास्ता भी सुगम हो जाता है। प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सिंह राणा ने पिता-पुत्र के सम्बंध मे श्रीराम का उदाहरण अनुपम एवं अद्वितीय है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रदेश महामंत्री डॉ0 शिवकुमार चौहान ने कहॉ कि मित्र के दुख दूर करने के लिए हर संभव मदद करनी चाहिए। कभी भी मित्र को दिए वचन को भूलना नहीं चाहिए। श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता से हमें ये सीख मिलती है कि स्वामी प्रेम विक्रम सिंह ने अपने लेख के माध्यम से संत मर्यादा एवं सामान्य व्यक्ति को भारतीय संस्कृति के अनुरूप व्यवहार एवं आचरण करना चाहिए। श्रीराम मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित यज्ञ मे प्रेम सिंह राणा, महेन्द्र सिंह नेगी, शेखर राणा, तनुज शेखावत, समीर राणा, अजय चौहान, हदयेश तोमर, दलबीर सिह, विनोद सिंह, सुमित चौहान, प्रकाश चौहान, डॉ0 विनोद कुमार चौहान, दुष्यन्त राणा, देवेन्द्र पुंडीर, विजयपाल राणा, सतपाल पुंडीर, कीर्ति सिंह धनोला, लोकेन्द्रपाल सिंह, योगेन्द्रपाल सिंह राठौर, राजबाला, मुनेश राणा, संजीव चौहान, बबीता, शाम्भवी राणा, प्रत्युषा, रक्षा राणा, पंकज चौहान, सुधीर चौहान, आदि उपस्थित रहे। यज्ञ उपरान्त श्रीराम के भजनामृत एवं स्तुति गायन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *