भाजपा ने किया शक्ति वंदन कार्यशाला का आयोजन

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार, 24 जनवरी। महिला वोटरों से संपर्क साधने के लिए बीजेपी शक्ति वंदन कार्यक्रम चला रही है। हरिद्वार के निष्काम सेवा ट्रस्ट आश्रम में बुधवार को शक्ति वंदन कार्यशाला आयोजित की गयी। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत प्रदेश के कई नेताओं ने महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ संवाद किया और उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यशाला में पूरे प्रदेश से महिला समूह पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई विकास योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का सीधा लाभ महिलाओं तक पहुंचे इसके लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस द्वारा अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर निकल जा रही न्याय यात्रा को बेवजह बताते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। ऐसा करके कांग्रेस मृतका का अपमान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *