दीपक मिश्रा
हरिद्वार, 20 जून। अघोषित बिजली कटौती के कांग्रेस के कनखल ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कनखल चैक बाजार में प्रदर्शन कर ऊर्जा विभाग का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा व पूर्व राज्यमंत्री रकित वालिया ने कहा कि प्रदेश में अफसरशाही बेलगाम हो रही है। ऊर्जा प्रदेश में ऊर्जा का संकट गहराता जा रहा है। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल व पूर्व पार्षद अशोक शर्मा ने कहा कि गर्मी से जनता परेशान है और कोई सुध लेने वाला कोई नहीं है। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इरशाद अली व उपाध्यक्ष विनोद कश्यप ने कहा कि बिजली संकट से किसान परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 17-18 घंटे बिजली बाधित रहती है व लो वोल्टेज के कारण किसानों को सिंचाई करने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व प्रधान दिनेश वालिया व जितेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली कटौती बंद नहीं की गयी तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान हरद्वारी लाल, ऐश्वर्य पंत, हरीश अरोड़ा, विजय गुप्ता, दीपक कोरी, उमाशंकर त्रिपाठी, कपिल चैधरी नीटू, सोनू लाला, बृजमोहन बर्थवाल, जगदीप असवाल, वसीम सलमानी, हर्ष लोधी आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।