पुतला दहन किया गया।।

दीपक मिश्रा 

जिला महानगर कांग्रेस हरिद्वार द्वारा देवपुरा चौक पर नीट/नेट पेपर लीक मामले में भाजपा सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया।।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षण संस्थाओं में योग्य व्यक्ति की जगह एक विचारधारा के व्यक्ति को जगह दी जिसके कारण पिछले दस सालों में पेपर लीक की घटनाएं बड़ी है,
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामयश सिंह और वरिष्ठ नेता ओ पी चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में हुए पेपर लीक मामले से लाखों छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं,
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए निवर्तमान पार्षद राजीव भार्गव और इसरार सलमानी ने कहा कि भाजपा सरकार में पेपर लीक धांधली का रिकॉर्ड बना हैं ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया,
युवा नेता वरुण बालियान और पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नितिन तेश्वर ने कहा छात्र विरोधी,नौजवान विरोधी सरकार को जनता ने अल्पमत का जनादेश दिया है,
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस कैश खुराना और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि भाजपा सरकार में पेपर धांधली पेपर लीक का रिकॉर्ड बना है,
प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता सोम त्यागी,मनोज सैनी ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी,ब्लाॅक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू, इरफान अंसारी, निवर्तमान पार्षद शहाबुद्दीन अंसारी, रियाज अंसारी,मेहरबान खान, सुहैल कुरैशी,जफर अब्बासी,रिषभ वशिष्ठ,आकाश बिरला, ऐश्वर्य पंत, अशोक गुप्ता,शौकत अली चीचू,रिषभ अरोड़ा ,जाशिद अंसारी, जावेद खान,संजय वाल्मीकि आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *