लघु व्यापार एसो की प्रदेश कार्यकारिणी हुई घोषित प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश सचिव संयुक्त सचिव सहित संरक्षक मंडल का भी किया गया विस्तार

दीपक मिश्रा 

*रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों की न्याय संगत मांगों के लिए संघर्ष जारी रहेंगे संजय चोपड़ा*

*हरिद्वार* उत्तराखंड प्रदेश में 26 वर्षों से रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को संगठित कर लघु व्यापारियों की न्याय संगत मांगों के लिए संघर्ष कर रहे लघु व्यापार एसो के नौवीं बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनने के उपरांत संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष जय भगवान सिंह, लालचंद गुप्ता, प्रद्युम्न सिंह, किशन कश्यप, वीरेंद्र चौहान, मोहनलाल, ओमप्रकाश कालियान, तस्लीम अहमद, ताजुद्दीन अंसारी ,ज़ावेद खान प्रदेश सचिव ओम प्रकाश भाटिया, नरसिंह सिंह ,विकास सक्सेना, दिलीप गुप्ता संयुक्त सचिव सुशांत कुमार ,गजेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र कुमार मीडिया प्रभारी फूल सिंह संरक्षक मंडल में पंडित चंद्रप्रकाश शर्मा अनिल शर्मा ,तेज प्रकाश साहू, राजेश खुराना, कमल सिंह आदि को प्रमुख रूप से शामिल किया गया।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा उत्तराखंड प्रदेश में रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को संगठित कर राज्य बनने के उपरांत रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों की न्याय संगत मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहे हैं उन्होंने कहा पूरे प्रदेश के रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों के संघर्ष की बदौलत उत्तराखंड शासन द्वारा 25मई2016 को पूरे प्रदेश में स्थानीय निकायों के माध्यम से उत्तराखंड शासन नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार वेंडिंग जोन के रूप में व्यवस्थित व स्थापित किया जा रहा है उन्होंने कहा शीघ्र ही युवा स्ट्रीट वेंडर्स महिला स्ट्रीट वेंडर्स को संगठित कर लघु व्यापार एसो का और विस्तार कर नई जिम्मेदारियां के साथ नए साथियों को आगे लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *