दीपक मिश्रा
हरिद्वार/ भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा आयोजित होने वाले किसान कुंभ के लिए सिक्ख समाज लंगर की व्यवस्था करेगा। इसका निर्णय निर्मल विरक्त कुटिया में हुई बैठक के दौरान लिया गया। बाबा पंडत और सूबा सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अगले महीने तीन दिवसीय किसान कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लाखों किसान शामिल रहेंगे। 15 जून से 18 जून तक सिक्ख समाज किसानों के लिए लंगर सेवा देगा। जो की पिछले वर्ष भी दी गई थी। सिक्ख समाज लंगर सेवा को अपने गुरुओं का आदेश मानता है।
भाकियू (टिकैत) के मंडल उपाध्यक्ष गुरमेल सिंह बाजवा और देहरादून जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि किसान कुंभ में भाकियू (टिकैत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम ने लाखों किसानों की समस्याओं को सुना जाएगा। किसान की आय दिन प्रतिदिन गिरती जा रही है और पेट्रोल, डीजल, बिजली के दाम बढ़ते जा रहे हैं। गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है।
इस अवसर पर निर्मल सिंह, जसकरण सिंह, जसबीर सिंह, अमीर सिंह,
सरजीत सिंह, तखवंत सिंह, हरभजन सिंह, अजीत सिंह, पपिंदर सिंह, गुरलाल सिंह, अविंदर सिंह, जोगेंद्र सिंह, कुलजीत सिंह, गुरवंत सिंह, अमनदीप सिंह, कुलदीप सिंह, हरमिंदर ढिल्लों आदि उपस्थित रहे।