बैठक पश्चात हरेला पर्व के अवसर पर पौधारोपण भी किया गया।

दीपक मिश्रा

 

भाजपा रानीपुर विधानसभा के अन्तर्गत चौक बाजार मंडल में हुई टिफिन बैठक में वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया तथा उन्हें जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक पश्चात हरेला पर्व के अवसर पर पौधारोपण भी किया गया।
रविवार को भाजपा रानीपुर विधानसभा के चौक बाजार मंडल हुई टिफिन बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अजय कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महा संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जन-जन तक संपर्क कर सरकार द्वारा किए गए इन 9 वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी घर घर तक दी जा रही है।
लोकसभा चुनाव की दृष्टि से चुनावी सफलता के टिप्स देते हुए उन्होंने कहा कि संगठन के हर कार्यकर्ता को ज्यादा से ज्यादा आमजन से सम्पर्क बढाना होगा।
महा जनसंपर्क अभियान को सफल बनाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को संगठन को बूथ इकाई तक मजबूत करने को कहा।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सत्ता मिलने पर भाजपा सेवा करती है एवं सेवा माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश विश्व में अग्रणी रूप से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिन्दुस्तान का गौरव बढा है। साथ ही प्रदेश सरकार के द्वारा लगातार स्वास्थ्य, सड़क, हवाई कनेक्टिविटी, पर्यटन जैसे क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा दिए गए सभी कार्यक्रमों को सफल करने के निर्देश दिए।उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को संगठन को बूथ इकाई तक मजबूत करने को कहा।
बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा,आशु चौधरी मंडल प्रभारी जिला मंत्री नेत्रपाल सिंह चौहान,रजनी वर्मा,मंडल अध्यक्ष मोहित शर्मा, नागेंद्र राणा,अतुल वशिष्ठ,महामंत्री हंसराज कटारिया,चमन चौहान, अभिनंदन गुप्ता,रीता चमोली, अमरीश शर्मा, आशुतोष चक्रपाणि,संजय सिंह,शीतल पुंडीर,कमल प्रधान, अभिनव चौहान, प्रिंस लोहट,पवनदीप,पार्षद विपिन शर्मा, जौली प्रजापति,निशीकांत शुक्ला,मनोज प्रालिया,हितेश चौधरी,सुनील पांडे,शशिकांत वशिष्ठ, आनन्द सिंह नेगी,अंकुर मेहता,गौरव कपिल, उमेश पाठक,मनु रावत,मंजू नौटियाल,ब्रजेश शर्मा, अजय मलिक, अशोक मेहता,गरिमा सिंह, ज्ञानेंद्र चौहान, प्रमोद प्रधान, आलोक चौहान,इन्द्रराज दुग्गल, सुरेंद्र कर्णवाल,अविनाश रुहेला,अशोक चौहान,आशीष झा,गौरव पुंडीर, संतोष सैनी,विमला ढोडियाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *