दीपक मिश्रा
हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ जी तथा उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में कल हुई बस एवं डंपर दुर्घटना के घटनास्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दुर्घटना से हुई क्षति का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु हुई थी। मौके पर उपस्थित अधिकारियों से घटना की जानकारी प्राप्त कर राहत एवं यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर सीओ सिटी, ट्रैफिक पुलिस, सप्तऋषि चौकी प्रभारी, परिवहन विभाग, तहसीलदार हरिद्वार सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने अधिकारियों को आमजन की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए