हरिद्वार में नगरवासियों के लिए एकमात्र गंगनहर पटरी है, जिस पर सुबह शाम नगरवासी भ्रमण करने आते हैं। घाटों के निर्माण के नाम पर सैकड़ों पेड़ों को

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार में नगरवासियों के लिए एकमात्र गंगनहर पटरी है, जिस पर सुबह शाम नगरवासी भ्रमण करने आते हैं। घाटों के निर्माण के नाम पर सैकड़ों पेड़ों को
काट दिया गया है। पर्यावरण मित्र संस्था के अध्यक्ष डॉ संदीप कपूर ने कहा कि उत्तराखंड सरकार पर्यावरण के संरक्षण के नाम पर सेंस कर वसूल रही है और गंगा के किनारे लगे वृक्षों को काटकर पर्यावरण का
बहुत नुकसान किया जा रहा है। डॉ संदीप कपूर ने कहा कि यह विकास नहीं विनाश हो रहा है। संस्था के महामंत्री संजय पवार ने कहा कि यदि इसी तरह से पेड़ों को काटा जाता रहा तो शीघ्र ही हरिद्वार का हाल भी N C R जैसे हो जाएगा। संस्था के सदस्यों ने सरकार से मांग की पेड़ों का कटान तुरंत रोका जाए। और ऐसी व्यवस्था की जाए की पेड़ों का न काटा जाए और घाटों को बनाया जाए। विरोध करने वालों में मुख्य रूप से नीलू खन्ना, अभिषेक गुप्ता, संजय खुराना, वीरेंद्र शर्मा, संजय भारद्वाज, राजीव बाटला, नवीन अग्रवाल, नवीन कुमार, रवि गुप्ता एडवोकेट, तरुण बंसल, आदि मुख्य रूप से थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *